रनवीर सिंह चौहान

किरंदुल :- एनएमडीसी में मजदूरों की छटनी का विरोध कर रही थी एस के एम एस यूनियन, आज उसी सरकारी हत्याकांड के विरोध में एस के एम एस यूनियन ने शहीदों की याद में लगभग 1000 सीपीआई की महिला। एवम पुरुष कार्यकर्ताओं वा यूनियन के सदस्यों के साथ विशाल रैली का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त मौके पर वर्तमान महासचिव राजेश संधू ने कहा की 1978 की उक्त घटना दर्दनाक वा पाशविक थी दर्जनों लोगो।को पुलिस ने अपनी गोलियों।का शिकार बनाया और हजारों परिवारों को उजाड़ दिया उक्त सरकारी हत्याकांड में 80 लोगों को धारा 302 में आरोपी बनाया गया था किंतु दुर्भाग्य से आज सभी आरोपी बरी हो चुके हैं।

उन्होंने आगे बताया की हम हर वर्ष शहीदों की याद में यह आयोजन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे जिससे की आगे आने वाली पीढ़ी इस दुखद दर्दनाक घटना को स्मरण रखे की हक के लिए लड़ने वालों को सरकार इस तरह से भी दमन कर सकती है।
