सेहत के लिए फायदेमंद है मशरूम।

राजिम :- मशरूम शाकाहारियों का हाई प्रोटीन फूड है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। साथ ही मशरूम को लोग कई प्रकार से खाते और बनाते हैं। क्योंकि मशरूम हर किसी के लिए एक इम्यूनिटी बूस्टर फूड है। इसमें हाई एंटीऑक्सीडेंट हैं, कई विटामिन और खनिज हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और ग्लूकन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो कई बार दूसरे फूड में नहीं मिलते है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए है फायदेमंद: – हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मशरूम का सेवन अति आवश्यक है। क्योंकि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। साथ ही मशरूम में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक होते हैं। साथ ही बढ़ती उम्र में हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं ऐसे में मशरूम का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

खून की कमी के लिए है फायदेमंद: – आपके शरीर में यदि खून की कमी हो रही है, तो आप मशरूम के पाउडर का सेवन कर सकते है। क्योंकि मशरूम पाउडर में आयरन और कॉपर दोनों खनिज पाए जाते हैं। साथ ही कॉपर आयरन के अवशोषण में सहायक होता है। अतः मशरूम पाउडर खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। साथ ही यह खून की कमी के कारण होने वाली बीमारी एनीमिया को भी दूर करने में सहायक हो सकता है।
मशरूम का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। इसलिए यहां हम मशरूम व मशरूम पाउडर खाने का तरीका बता रहे हैं।

मशरूम की विभिन्न किस्मों का उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों में किया जा सकता है। मशरूम को मक्खन के साथ ग्रिल करके खाया जा सकता है। मशरूम को शोरबा और सूप में उपयोग किया जा सकता है। मशरूम पाउडर का उपयोग सूप और सॉस बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मशरूम या मशरूम पाउडर का उपयोग सैंडविच और ब्रेड को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी किया जा सकता है। मशरूम का उपयोग आमतौर पर पिज्जा टॉपिंग के रूप में किया जाता है। पिज्जा तैयार करते समय, आप मशरूम के साथ पनीर और अन्य सब्जियों को भी मिला सकते हैं। मशरूम का उपयोग अंडे के साथ भी किया जा सकता है। आप मशरूम और अंडे का आमलेट बना सकते हैं। मशरूम को अन्य सब्जियों के साथ उबालकर भी खाया जा सकता है। मशरूम को फ्राई करके भी आहार में शामिल किया जा सकता है।