हनुमान जयंती के अवसर पर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया।

नवापारा राजिम :- आयोजन की अध्यक्षता सीएसपी नया रायपुर जितेन चंद्राकर सर एवं प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष चतुर्थ जगत एवं नगरपालिका के पार्षद गण एवं बजरंग दल से मुकुंद मेश्राम, नागेंद्र वर्मा, एवं मुस्लिम समाज से शब्बीर तिगाला, मो. रजा व नगर के नागरिक गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे ।

जिनकी उपस्थिति में शोभा यात्रा के दौरान तलवार/ चाकू को ना लहराए एवं ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निर्धारित ध्वनि से करें एवं ध्वनि विस्तार यंत्रों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करें, गाने से किसी की आस्था को ठेस ना पहुंचे इस तरह की संगीत का उपयोग करें, ध्वनि विस्तारक यंत्रों, तलवार चाकू बाजी लहराने या अन्य किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी शांति समिति शांति बैठक में लोगों को दिशा निर्देश दिया गया।