पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रबंधक इन्द्री सहित तीन पुलिस कर्मचारियों को एप्रिसिएशन लेटर देकर किया सम्मानित।

करनाल :-बिन्दर शर्मा

करनाल :- जिला करनाल में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी करने की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ऐसे आरोपियों की चल व अचल सम्पत्ति को सफलतापूर्वक फ्रीज करवाने की कार्यवाही को अंजाम देने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया द्वारा थाना प्रबंधक इन्द्री निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक शमशेर सिंह थाना इन्द्री व उप निरीक्षक हिम्मत सिंह डिटेक्टिव स्टाफ को एप्रिसिएशन लेटर लेकर उनका उत्साहवर्धन किया गया व सम्मानित किया गया। तीनों ने मिलकर हाल की में एक नशा तस्कर केहर सिंह वासी धन्तौडी जिला कुरूक्षेत्र के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बार आरोपी की 1.5 करोड रूप्ये की चल व अचल सम्पत्ति व एक बार आरोपी की करीब 5 करोड रूप्ये की चल व अचल सम्पत्ति काफी प्रयासों के बाद सफलतापूर्वक फ्रीज करवाया गया है। नशा तस्करों के खिलाफ की गई इस प्रकार की कार्यवाही से करनाल पुलिस को उम्मीद है कि ऐसे आरोपी नशा तस्करी का रास्ता छोडकर समाज की मुख्य धारा में लोटकर एक साधारण व्यक्ति की तरह अपना जीवन यापन करेंगे।