
करनाल:-बिन्दर शर्मा
करनाल :- जिला पुलिस करनाल की सीआईए वन इंचार्ज निरीक्षक गुरविन्दर सिंह के नेतृत्व में कार्य करते हुए टीम द्वारा चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने दिनांक 11 मार्च 2023 को सुबह के समय एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर करनाल के थाना सिविल लाईन, थाना सदर व थाना सेक्टर- 32/33 के एरिया से चैन स्नैचिंग की लगातार तीन वारदातों को अंजाम दिया था। कल दिनांक 03 अप्रैल 2023 को मुख्य सिपाही रोहित कुमार सीआईए वन की अध्यक्षता में टीम द्वारा
*आरोपी इरसाद उर्फ सहीद पुत्र कमरूदीन वासी गांव रढौल जिला बागपत उत्तर प्रदेशव व मईनूदीन पुत्र रोजूदीन पुत्र लतीफ वासी गांव जोहडी जिला बागपत उत्तर प्रदेश*
को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया व तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए चोरी, लूट व चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने करनाल में चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात में प्रयोग की गई अपाचे मोटरसाईकिल दिल्ली में एक जगह से चोरी की थी। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरीशुदा मोटरसाईकिल से उसका असली नम्बर उतारकर करनाल का नम्बर लगा लिया था ताकि वह पुलिस की पकड़ में ना आ सकें। करनाल में लगातार तीन वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उत्तर प्रदेश शामली थाने के एरिया से भी एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसी लूट के मामले में आरोपियों को उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल मुजफ्फरनगर जेल में बंद थे।
