
रायपुर :- भारत विकास परिषद् रायपुर मुख्य इकाई की सत्र 2023-24 की नवगठित कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह कपड़ा मार्केट पण्डरी, रायपुर स्थित होटल सिमरन प्राईड में अत्यन्त गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग दीवान, संयुक्त संचालक, खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन व मुख्य वक्ता टोपलाल वर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर थे। मुख्य अतिथि अनुराग दीवान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद् जैसे प्रबुद्धजन के संगठन से जुड़कर व्यक्ति को सोच कर राष्ट्रहित में एक नयी दिशा मिलती है। यहाँ प्रत्येक सदस्य के लिये उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि गौण हो जाती है और वह उस दिशा में आगे बढ़ चलता है जहाँ वह सोच विकसित होती है उसने समाज व राष्ट्र के लिये क्या किया। और फिर यही सोच उसकी दिनचर्या को उसके कार्यों को जीवन पर्यन्त प्रभावित करके रखती है। अर्थात फिर वह राष्ट्रसेवा के अपने पथ से कभी डिग ही नहीं पाता।

उनके पूर्व मुख्य वक्ता आचार्य टोपलाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद को अपनी सदस्यता और शाखा विस्तार पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों व तथ्यों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया कि वर्तमान माहौल में जब राष्ट्र के भीतर असुरी शक्तियाँ व राष्ट्र के बाहर से विकास विरोधी शक्तियाँ साथ मिलकर अपनी पूरी शक्ति विध्वंसक और नकारात्मक गतिविधियाँ में लगा रही हो, तेज गति से आत्मनिर्भर हो रहे भारत के मार्ग में रोड़े अट्का रही हों तो ऐसे उनके सदस्यों की भूमिका भारत के नागरिक के रूप में और भी बड़ी व महत्वूपर्ण हो जाती है।
इसके पूर्व बिलासपुर से पधारे भारत विकास परिषद छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय अध्यक्ष बृजेश तिवारी ने दायित्व विधि अधिकारी के रूप में दायित्व ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है : अध्यक्ष सोमेन गांगुली, उपाध्यक्ष अजय गोयनका, सचिव-शशांक शुक्ल, कोष सचिव पवन गौड़, सह- सचिव जितेन्द्र सेठिया- संस्कार प्रमुख – सरिता शर्मा, सम्पर्क प्रमुख -अशोक जी मग्गू, महिला प्रमुख -श्रीमती भारती किरण शर्मा, सेवा प्रमुख मधु गौड़, राष्ट्रीय समूह गान-विनीता शुक्ल, भारत को जानों-मुरारी काबरा, विकलांग सहायता- चौधरी शिवनारायण सिंह, रक्तदान नेत्रदान-डॉ.अंशु शेखर, समग्र ग्राम विकास- डॉ. राकेश मिश्रा, गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस-सुनील डोगर, वनवासी सहायता-रमाकान्त शर्मा, पर्यावरण संरक्षक-विनीत शर्मा, स्थायी प्रकल्प-सतीश मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख-जगदीश्वर शरण गोयल, गुरु वन्दन छात्र अभिनन्दन-विनोद सांखला कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथिगण के हस्ते दीप प्रज्जवलन व सांघिक वन्देमातरम् गान के पश्चात् निवृत्तमान अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा ने स्वागत उद्बोधन व निवृत्तमान सचिव सुनील गायकवाड़ ने सत्र 2022-23 का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व नव- निर्वाचित अध्यक्ष व कोष सचिव ने संक्षेप में सत्र 2023-24 के लिये कार्यकारिणी के लक्ष्यों पर अपनी-अपनी बातें रखी।कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित सचिव शशांक शुक्ल द्वारा अभार प्रदर्शन व सांघिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
