“भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक राजिम में होगी “
गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक 9 मार्च दोपहर 1 बजे यादव धर्मशाला राजिम में आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी और जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव मौजूद रहेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने बैठक में कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है। उन्होंने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ता कृषि बिल के समर्थन में मशाल रैली निकाली जाएगी, वही अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र पाटन में हुए घटना के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
