दबंगई कर मार्केटिंग सोसाइटी का बाउंड्री वॉल थोड़ा फिर करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा।

मगरलोड :- विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के मुख्य चौक पर स्थित सहकारी विपणन संस्था की पुराने बड़ी दीवार को कुछ लोगों द्वारा दबंगई पूर्वक तोड़ दिया गया फिर करोड़ों की मुख्य रोड की जमीन पर अवैध स्तर पर बलपूर्वक कुछ व्यक्तियों द्वारा कब्जा करना शुरू कर दिया गया है ज्ञात हो कि सहकारी मार्केटिंग सोसायटी की संस्था 1960 में बना है और आज 63 वर्ष पूर्ण करने को है जिसका शासन द्वारा वैधानिक पट्टा लगानी का दिया गया है जिसमें कुछ लोगों की नजर करोड़ों की जमीन पर लगी हुई है और इसमें बड़े स्तर पर बलपूर्वक कांप्लेक्स बनाने की योजना बना रहे हैं ।

इस जमीन पर दीवाल तोड़ने के बाद भी अधिकारी सहकारी संस्था के सीईओ एस प्रताप एवं नेताम सहित कुछ अधिकारियों द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिए जा रहे है जिसके कारण लगातार सोसाइटी की जमीन पर अवैधानिक स्तर पर कब्जा किया जा रहा है इससे जनआक्रोश के साथ लोगों को संदेह है कि बड़े स्तर पर इसका समझौता अधिकारियों द्वारा किया गया है जिसके कारण कोई भी कार्यवाही अवैध कब्जा करने वाले के ऊपर नहीं की जा रही है इस मार्केटिंग सोसाइटी की पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, टीकम साहू एवं संस्था के पूर्व सदस्य एवं शहर वासियों में काफी आक्रोश पनप रहा है जबकि सोसाइटी की जमीन लगानी है जिसमें अवैध कब्जा करने की फिराक में है अभी तक कोई भी अधिकारी दीवाल तोड़ने वाले के ऊपर उच्च अधिकारी को अवगत नहीं करा गया है और ना ही कलेक्टर, थाना, तहसीलदार, उप पंजीयक एवम एस डी एम को अवगत कराया गया है सोसाइटी के पुराना दीवाल दो पत्थर से जुड़ा हुआ लगभग 20 इंच का दीवाल था जिसे बलपूर्वक जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया गया लगभग 150 फीट दीवाल हटाकर अवैध कब्जा धारियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है लेखापाल योगेंद्र साहू स्थानीय रहने के बाद भी कोई रोक-टोक के निर्माण करने वाले को ऊपर नहीं किया गया है और ना ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया अगर इस तरह सोसाइटी की जमीन पर अवैधानिक स्तर पर कब्जा होगा तो अधिकारियों का मिलीभगत होना संदेह करता है जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है ग्रामीणों एवं संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यों ने तत्काल रोक लगाकर दीवाल तोड़ने वाले के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीनियर सीईओ सहकारिता विभाग एस प्रसाद ने कहा कि आज हम लोग मौका का निरीक्षण किए हैं और इसकी जानकारी लिखित में थाना तहसीलदार उप पंजीयक धमतरी एवं कलेक्टर साहब को देंगे