कदलीमुडा में सोमवार को होगा मडाई मेला का आयोजन, देवी देवताओं का होगा भव्य स्वागत।

गरियाबंद :- देवभोग ब्लाक के ग्राम पंचायत कदलीमुड़ा में सोमवार को ग्राम प्रमुख देवी हाटगोसीयानी देवी का मडाई मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मडाई मेला कार्यक्रम में आस पास गांव के देवी देवताओं का जमावड़ा होगा, गांव की प्रमुख देवी हाटगोसियानी शुक्रवार से नगर भ्रमण कर रही है नगर भ्रमण के पश्चात रविवार की शाम विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया गया पूजा पाठ के बाद सोमवार को विशाल मडाई मेला का आयोजन होगा जिसकी तैयारियां मडाई मेला आयोजन समिति ने कर रखी है, कदलीमुड़ा गांव के आस पास के देवी देवताओं को निमंत्रण भेजा गया हैं ग्राम प्रमुख बनसिंह पटेल व युवा मंच के अध्यक्ष निरंजन पंवार ने बताया कि लगभग 100 वर्षो से गांव की इष्ट देवी हाटगोसियानी माता का मडाई मेला लग रहा है जिसमे आदिवासी परम्परा के अनुरूप पूजा होती है लोग दूर दूर से अपनी मनोकामना करते है मनोकामना पूरी होने पर माता के पास नारियल व श्रृंगार भेंट किया जाता है।