चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अलग अलग तिथि में बच्चियों ने लिया जन्म।

राजिम :- सभी के निःशुल्क डिलवरी किये गये। बच्चियों के किलकारीयों से हॉस्पिटल गुंजने लगा। बेटी बचाओं अभियान के तहत चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कौर मल्टीस्पेश्यलटी हॉस्पिटल राजिम में पांच अलग अलग महिलाओं का प्रसव में बच्ची होने पर निःशुल्क डिलवरी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कराया गया। वही आसपास क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों से आये माताओं ने आठ बालकों को प्रसव काल के दौरान जन्म दी। डाॅ. गुरूप्रीत कौर एम.बी.बी.एस. एम.एस. द्वारा अलग अलग ग्रामों के अलग अलग महिलाएं क्रमंशः लकेश्वरी धु्रव ग्राम कोरगांव मगरलोड,  लकेश साहू ग्राम दर्रीपारा, दीपिका यादव ग्राम सड़क परसुली छुरा, उषा बाई ग्राम बुड़ेनी मगरलोड, दुलारी बाई ग्राम अमलीडीह मगरलोड, ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रसव काल में बच्ची को जन्म दिये जिनकी डिलवरी ऑपरेशन हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निःशुल्क किये गये वही चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजन के साथ कुवारी कन्याओं को भोज भी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा कराया गया।