निःशुल्क ब्रेन एवं स्पाइन ऑपरेशन शिविर 2 अप्रैल 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

रिपोर्टर-प्रकाश पटेल बसना

बसना :- बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 2 अप्रैल 2023 को निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है। जिसमे ब्रेन एवं स्पाइन का निःशुल्क ऑपरेशन प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉक्टर रुपेश वर्मा आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क करेंगे। ब्रेन एवं स्पाइन सम्बंधित परेशानी-सिर की चोट (हेड इंजुरी), ब्रेन ट्यूमर, स्पाइनल ट्यूमर, बच्चों में बड़ा सिर (हाइड्रोसिफेलस), पीठ में फोड़ा (मैनिनगोलिस), लकवा, सियाटिका, स्लिप डिस्क, रीड की हड्डी की चोट,नसों का दबना  इत्यादि समस्त बिमारियों का आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। साथ ही रहने, खाने एवं  की सुविधा निःशुल्क रहेगी। ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपने M.R.I.,C.T.SCANE रिपोर्ट साथ लेकर दिनांक 30 तारीख को अस्पताल में भर्ती हो जाएँ।
नोट – अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। यह सुविधा केवल आपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों के लिए रहेगा