
राजिम :- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवं भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव ग्राम पंचायत चौबेबांधा के पूर्व सरपंच सुशीला यशवंत सोनकर के सुपुत्र एवं उनके सुपुत्री को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने दोनो नवदंपत्ति को गिफ्ट प्रदान किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जोड़ियां ईश्वर के घर बनती है। जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं दुख में घबराने की आवश्यकता नहीं है और सुख नई सोच प्रदान करते हैं। उन्होंने दोनों दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करने के साथ ही सामंजस्य बनाकर रहने तथा उपकार के कार्य करते रहने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सरपंच एवं छत्तीसगढ़ सोनकर समाज चौबेबांधा राज के अध्यक्ष यशवंत सोनकर ने पूर्व सांसद के आगमन पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि बड़ों का आशीर्वाद हमेशा जीवन को संबल प्रदान करते हैं। मौके पर ग्राम पटेल पुनऊ राम पटेल भी उपस्थित थे।
