लूट व हत्या का आरोपी गिरफ्तार। बालोद टीम को मिली बड़ी सफलता।

बालोद/हाशिम कुरैशी

डौंडीलोहारा :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका श्रीमती नेहा सिन्हा पति डोमेन्द्र सिन्हा, निवासी कोटेरा थाना डीण्डीलोहारा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाये जाने पर घटना स्थल प्रार्थी डोमेन्द्र सिन्हा निवासी कोटेरा के निवास पर पुलिस पार्टी पहुंचकर मौकर निरीक्षण उपरांत मौके पर ही देहाती मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही के दौरान मृतिका के शव का पंचनामा कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री दीपिका देहारी से कराई गई थी।

तथा घटना स्थल निरीक्षण तथा जांच कार्यवाही हेतु राजनांदगांव से डॉग स्कॉट एवं मिलाई से एफएसएल युनिट के डॉ. श्री पटेल को मौके पर बुलाया गया था। शव के पी.एम. उपरांत पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर की टीम द्वारा मृतिका की मृत्यु श्वांस नली टुटने से होना तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाने से मृत्यु होना लेख किये जाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अप. क. 41/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर प्रार्थी डोमेन्द्र सिन्हा का हेलपर महेश उर्वशा पर घटना कारित करने का संदेह होने पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के निर्देश पर घटना के एक दिन बाद ही एक विशेष पुलिस टीम बनाकर आरोपी के पता तलाश हेतु गोंदिया, नागपुर महाराष्ट्र भेजा गया था जो उक्त पुलिस टीम द्वारा संदेही आरोपी को तीन दिवस तक लगातार पता तलाश की गयी थी। 30.03.2023 को रात्रि लगभग 01:00 बजे पुलिस अधीक्षक को सुचना प्राप्त हुई थी कि प्रकरण का संदेही दुर्ग बस स्टैण्ड में देखा गया है सुचना पर रात्रि में ही थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल से एक टीम दुर्ग रवाना कर संदेही / आरोपी को हिरासत में लेकर थाना डीण्डीलोहारा वापस आये थे पुछताछ पर आरोपी ने अपराध कबुल करते हुए घटना कम को इस प्रकार बताया है घटना 15.03.23 के 03 दिन पूर्व से ही आरोपी मृतिका के पति डोमेन्द्र सिन्हा के साथ ट्रक में हेल्परी का काम कर रहा था, 14.03.23 को आरोपी ज्यादा शराब सेवन कर लेने के कारण वह डोमेन्द्र सिन्हा के साथ ट्रक में नहीं गया। प्रातः आरोपी पुनः शराब पीकर मृतिका के घर आया एवं मृतिका से पति डोमेन्द्र सिन्हा के संबंध में पुछताछ कर मोबाईल से आरोपी एवं मृतिका दोनों डोमेन्द्र सिन्हा से बात किये तब डोमेन्द्र सिन्हा स्वयं को अर्जुन्दा में पहुंचना बताया था उसी समय आरोपी द्वारा मृतिका से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा मृतिका द्वारा पति के आने पर पैसे लेने की बात कहने पर आरोपी उत्तेजित होकर मृतिका के साथ झुमा झपटी करने लगा मृतिका के मना करने के बाद भी आरोपी कमरे के अंदर घुसकर खोलने का प्रयास कर रहा था तब आरोपी मृतिका को जमीन में पटककर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतिका के मृत्यु होने उपरांत आरोपी आलमारी में रखे पैसे 10,000/- नगद एवं कुछ गहनों को लेकर फरार हो गया था घटना कारित करने के बाद आरोपी पहले अपने मो.सा. से कोटेरा स्थित देवांगन मोबाईल दुकान में जाकर अपने गिरवी रखे 2 मोबाइलों को 800/- रू में छुड़ाया तथा फिर मो0सा0 से शराब भट्ठी आकर शराब पिया फिर मो०सा० को संबलपुर के एक गली में छोड़कर बस से राजनांदगांव फिर ट्रेन से गोंदिया, नागपुर, चंद्रपुर, इटारसी आदि जगह जाकर लगातार शराब पीकर पैसे खत्म होने पर दिनांक 30.03.2023 को दुर्ग आया था आरोपी ने मृतिका की हत्या करना कबुल करते हुये लुटे गये गहने जिसमें 06 जोड़ी चांदी के पायल, 01 जोड़ी चांदी के विठिया, 01 जोड़ी चांदी के कंगन, 01 नग लाकेट, जुमला वजनी 299 ग्राम को विवेचना के दौरान पेश करने पर जप्त किया गया है एवं लुटे गये रूपयों को बस व ट्रेन किराया में तथा शराब पीकर खर्च कर देना बताया।