थाना सुरेगांव क्षेत्र में बिक रही है धड़ल्ले से अवैध शराब।

बालोद :- आरोपी के कब्जे से 41 पौव्वा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक पीवा में 180 एम. एल. शराब भरा हुआ कुल 07.380 बल्क लीटर कुल किमती 3280 रुपये  पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाया गया था। 29.03.2023 को लगाये गये मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम केवट नवागांव निवासी तुकेश्वर लाल निषाद द्वारा अपने बाडी खुले स्थान में अवैध रूप अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने हेतु रखा है। मुखबीर सूचना पर दबिश दिया गया। घटना स्थल ग्राम केवट नवांगांव आरोपी तुकेश्वर लाल निषाद के बाडी का घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया तो आरोपी तुकेश्वर लाल निषाद पिता रघुनाथ राम निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन केवटनवागांव थाना सुरेगांव जिला बालोद के कब्जे से एक नीला रंग का राजश्री पान मसाला गुटका चैन वाला थैला जिसके अंदर कैरेट एवं कैरेट के ऊपर रखा हुआ 41 पौवा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक पौव्वा में 180 एम0एल0 शराब भरा हुआ सीलबंद कुल 07.380 बल्क लीटर कुल किमती 3280 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ), 59 ( क ) छ.ग. आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।