ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को करनाल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

करनाल:- बिन्दर शर्मा

करनाल :- थाना इन्द्री के एरिया के गांव गढपुर टापू के रहने वाले एक व्यक्ति अरसद द्वारा 14 मार्च 2023 को अपने ही गांव के रहने वाले एक व्यक्ति इसाक की ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 26 मार्च 2023 को थाना प्रबंधक इन्द्री निरीक्षक विनोद कुमार व उनकी सहयोगी टीम द्वारा आरोपी अरसद पुत्र नसार वासी गांव गढपुर टापू जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 27 मार्च को पेश अदालत करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपी से पूछताछ व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी यमुना से रेत के अवैध खनन का काम करता है और मृतक भी यही काम करता था। मृतक व्यक्ति किसी दूसरी जगह से ट्रैक्टर लाकर रेत के अवैध खनन का काम कर रहा था। इस बात पर आरोपी को ऐतराज था। जिसके कारण दोनों में एक दूसरे का ट्रैक्टर ना चलाने देने की बात पर बहस हो गई। इसी कारण आरोपी ने गुस्से में इसाक पुत्र गफुर वासी गढपुर टापू के उपर ट्रैक्टर चढा दिया। जिसके कारण इसाक की मौके पर ही मृत्यू हो गई। दौराने रिमाण्ड आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर व ट्राली को बरामद कर लिया गया है। इस वारदात के संबंध में थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें मृतक इसाक के लडके इस्लाक वासी गढपुर टापू ने बताया कि विगत 14 मार्च 2023 को रात के समय करीब 9 बजे आरोपी अरसद ने ट्रैक्टर से जानबूझकर टक्कर मारकर उसके पिता की हत्या कर दी और मौका से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ नामजद थाना इन्द्री में मुकदमा नम्बर 180 दिनांक 15 मार्च 2023 धारा 302 भा.द.स. के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।