
नवापारा राजिम :- परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण, नवागांव में शपथ ग्रहण व कर्मा जयंती कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च गुरुवार को रखा है। पूरन लाल साहू (प्रचार मंत्री तहसील साहू समाज) ने बताया कि। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टहल राम साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज प्रमुख अतिथि मोतीलाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक सभा, अध्यक्षता देवनाथ साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ एवं विशिष्ट अतिथि भेखराम साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, मनीष साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, लाला राम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति, रतीराम साहू संरक्षक राजिम मंदिर भक्तिन समिति, ब्रह्मानंद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर, तुलेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ अभनपुर, भोज राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर, वीरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा, रमेश साहू अध्यक्ष नगर साहू समाज नवापारा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी। 11:30 बजे रामधुनी कार्यक्रम आमदी (धमतरी) व 2 बजे अतिथि स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू उपाध्यक्ष गंगूराम साहू,रमा साहू व ग्रामीण साहू समाज नवागांव के स्वजातीय बंधु सक्रिय रूप से जुटे हुए है।
