कोसलनार सैंड्रा पामेड़ जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन।

बीजापुर:- जिला चिकित्सालय बीजापुर में नेत्रसहायक अधिकारियों द्वारा अतिसंवेदनशील क्षेत्र से मोतियाबिंद मरीजों का सर्वे करके जिला चिकित्सालय लाकर मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराया जा रहा है अब तक अप्रैल 2022 से आज पर्यन्त तक 914 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया जा चुका है बीजापुर जिले का लक्ष्य 1000 ऑपरेशन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें 914 मरीजों को उपलब्धि है बीजापुर में नेत्र चिकित्सक एवं नेत्र सहायक अधिकारी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं अंधत्व का सबसे बड़ा कारण मोतियाबिंद है जिसकी जानकारी के अभाव से मरीजों की रोशनी चली जाती है ग्लूकोमा सप्ताह 12 मार्च से 18 मार्च तक कुल 72 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। जिला चिकित्सालय में बाहर राज्य के मरीज भी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र से भी मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने में डॉ तरुण कवर नेत्र चिकित्सक सहायक नोडल मनीषा देवांगन एवं नेत्र सहायक अधिकारी अर्जुन प्रधान, साहिल्या गोनेट, प्रदीप हलदर, पवन कुरसाम, हीरा बेलगाया, प्रतिमा कश्यप का योगदान है इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं मितानिनों का भी सराहनी योगदान रहा।