32 पौव्वा देशी प्लेन शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

अर्जुन्दा :- भेजा गया रिमांड पर शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने में अर्जुन्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है इसी क्रम में 26.03.2023 को ग्राम देवरी द निवासी कमलेश साहू के कब्जे से कुल 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है। मुखबीर के सूचना के आधार 26.03.2023 को ग्राम देवरी द निवासी कमलेश साहू पिता दीपक साहू उम्र-24 निवासी देवरी द द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी के उददे्श्य से शराब का पैदल परिवहन कर रहा था जिसे ग्राम देवरी द दीपक साहू के होटल के पास घेरा बंदी कर पुछताछ किया गया जिसके कब्जे से कुल 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब जिसकी कीमती कुल 2560 रू मिला जिसे जप्ती कार्यवाही की गई है। आरोपी कमलेश साहू के द्वारा धारा-34 (2) आब.एक्ट का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिल न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, सउनि आत्माराम धनेलिया, आरक्षक बनवाली राम साहू, त्रवेश सिन्हा का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।