
करनाल :- बिन्दर शर्मा
निगदू :- निगदू वासियों का लंबे समय से पानी का बिल रुका पड़ा है जिसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग नीलोखेड़ी के एसडीओ अभिषेक शेर ने लोगों से अपील की और साथ ही चेतावनी दे डाली की , यदि 31 मार्च से पहले पहले पानी का बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा और साथ ही कहा की जो 1500 से ऊपर बिल है जिनका, वह लोग डिफॉल्टर हैं । जिनका रिकॉर्ड खराब हो रहा है । बिल ना भरने के कारण । उन्होंने यह भी कहा अगर पूरा बिल नहीं भर सकते तो कम से कम आधे बिल का भुगतान किया जाए । और आधा भील भरने के लिए आपको कुछ समय भी दिया जाएगा । जो भी अवैध कनेक्शन लगे हुए हैं । उनको काट दिया जाएगा । अवैध कनेक्शनों के मालिकों पर कानूनी कार्रवाई कर शिकंजा भी कसा जाएगा । उन्होंने यह भी कहा लोग जिस प्रकार से बिजली के बिना नहीं रह सकते उसी प्रकार से पानी के बिना भी नहीं रह सकते । अपनी जिम्मेदारी समझे । क्योंकि जल ही जीवन है और जल है तो कल है ।
