राहुल गांधी को खुद के सलाहकार और वकील ने फंसाया है बीजेपी ने नहीं-संध्या अजेंद्र साहू।

गुरूर :- भाजपा नेत्री संध्या साहू ने कहा कि राहुल गांधी को उन्हीं के सलाहकार और वकील ने फंसाया भारतीय जनता पार्टी ने नहीं जो भी हुआ है भारत के संविधान के तहत कानून के हिसाब से हुआ है राहुल अपने कार्यकाल में तीन बार माफीनामा पेश कर माफी मांग चुके हैं कोर्ट में जाकर चुपके से माफी मांग ली और पतली गली से निकल गए तो चौथी बार भी माफी मांग सकते थे पर इसमें जोर ना देना तो उनकी वकीलों की गलती है अब कांग्रेस पार्टी दिखावे के लिए बीजेपी पर दोषारोपण व आरोप लगा रही है। उन्होने कहा कि गलती खुद कर सीनाजोरी कर रहें है, देश की राजनीति में भ्रष्टाचार करते रहो झूठ बोलते रहो और जब पकड़ में आ जाओ तो बोलो मुझे फंसाया गया है ऐसे ही चारा घोटाले में फंसे लालू ने कहा था। यह नियम जब कांग्रेस की सरकार थी तब बना था कि जिस जनप्रतिनिधि को 02 या 02 साल से अधिक की कानूनी सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी और उन्हें बचानी है तो अध्यादेश लानी होगी, पर उसी समय यही राहुल गांधी ने उसी अध्यादेश के विरोध में अगर अध्यादेश आती है तो उस कॉपी को फाड़ फेंकने की बात कही थी, उसी समय 04 सांसद व 13 विधयको की सदस्यता खत्म कर दी गई थी, पर कोई हल्ला नहीं हुआ पर आज राहुल गांधी अपनी खुद की गलती से कोर्ट में माफी नहीं मांगने पर अपने आप की संसद की सदस्यता खत्म की है इसमें भाजपा का कोई दोष नहीं है, दुर्भाग्य से सांसद बन गया हूं बोलने वाले राहुल जी आप सौभाग्य से पूर्व सांसद बन गए यह भारत में पहली बार नहीं हुई है।