बसना :- बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवम ग्रामिणजनों के साथ सुना। बसना विधानसभा अंतर्गत बीजेपी नेता डॉक्टर एनके अग्रवाल ने छांदनपुर में ग्रामीणों को सम्बोधित किया अग्रवाल नर्सिंगहोम के संचालक ने छांदनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को ग्रामीणों तक पहुँचाया बताया कि ‘भारत, Solar energy के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, भारत के लोग तो सदियों से सूर्य से विशेष रूप से नाता रखते हैं, हमारे यहां सूर्य की शक्ति को लेकर जो वैज्ञानिक समझ रही है, सूर्य की उपासना की जो परंपराएं रही हैं, वो अन्य जगहों पर, कम ही देखने को मिलते हैं, ‘सबका प्रयास’ की यही spirit आज भारत के Solar Mission को आगे बढ़ा रही है, दीव भारत का पहला ऐसा जिला बना है, जो, दिन के समय सभी जरूरतों के लिए शत्-प्रतिशत Clean Energy का इस्तेमाल कर रहा है, साथियो, पुणे और दीव उन्होंने जो कर दिखाया है, ऐसे प्रयास देशभर में कई और जगहों पर भी हो रहे हैं, इनसे पता चलता है कि पर्यावरण और प्रकृति को लेकर हम भारतीय कितने संवेदनशील हैं, और हमारा देश, किस तरह भविष्य की पीढ़ी के लिए बहुत जागृत है।
