बसना :- अग्रवाल नर्सिंग होम बसना क्षेत्र के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है। रायपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, ओडिशा, वाल्टेयर और देश-विदेश के सफल सर्जन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को बुलाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ एनके अग्रवाल के मार्गदर्शन में अनेक विशाल चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों के दर्द की दवा बन रहे हैं विगत दिनों भी निशुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया है जहां मूत्र रोग संबंधित किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट और पथरी रोग का निशुल्क जांच व ऑपरेशन दूरबीन और लेजर पद्धति से रायपुर के प्रसिद्ध यूरोसर्जन डॉक्टर तुषार दानी ने आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निशुल्क किया तथा दो ऐसे भी मरीज आए जिनके पास किसी भी प्रकार का कार्ड डॉक्यूमेंट नहीं था फिर भी उनका निःशुल्क सफल ऑपरेशन से उनकी पेशाब नली की पथरी निकाली गई । सभी प्रकार की बीमारियों की जांच परामर्श और ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क किया जा रहा है अस्पताल में रहने खाने और दवाइयों की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है एक और जहां बड़े-बड़े शहरों का चक्कर काटते समय व धन की बर्बादी होती है उसके एवज में घर बैठे इलाज करा रहे मरीज व उनके परिवार राहत की सांस ले रहे हैं अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ एनके अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह पखवाड़े और माह में अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए शिविर लगाया जा रहा है जैसे आगामी 24 मार्च को मूत्र रोग एवम पथरी का निःशुल्क ऑपरेशन शिविर लगाया जा रहा है और 31 मार्च को हड्डी संबंधित समस्त बीमारियो का निशुल्क ऑपरेशन शिविर रखा गया है तथा 2 अप्रैल को ब्रेन एवम स्पाइन का निःशुल्क आपरेशन शिविर रखा गया है आज के दौर में भी हम राष्ट्र निर्माण व्यक्ति निर्णय के साथ स्वस्थ और समृद्ध भारत की कल्पना में हमारा एक कदम आरोग्य की ओर हम आपकी हंसी और खुशी का कारण बन जाएं इससे बड़ी मानव सेवा और क्या होगी। सीटी स्कैन और एक्सरे में 50% की छूट, डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि निशुल्क रोग निदान शिविर के क्रम में 24 मार्च को यूरो सर्जन डॉक्टर योगेश बारापात्रे निशुल्क रोग निदान शिविर में सेवाएं देंगे शिविर में सिटी स्कैन और एक्सरे 50% की छूट दी जाती हैं आसमान कार्ड व राशन कार्ड में किडनी मूत्र रोग प्रोस्टेट, पथरी का पूर्णतः निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा मरीजों के रहने खाने की व्यवस्था भी निशुल्क की जाएगी
