किराना दुकान के सामने से चोरी गई साइकिल अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर बरामद* *आरोपी गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस धमतरी की त्वरित कार्यवाही*

किराना दुकान के सामने से चोरी गई साइकिल अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर बरामद*

*आरोपी गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस धमतरी की त्वरित कार्यवाही*

6 मार्च क दोपहर प्रार्थी सतीश साहू पिता पुसउ राम साहू निवासी बठेना पारा वार्ड धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/03/2021 को उसकी लड़की अपनी ब्लैक ऑरेंज कलर की एवन रावडी साइकिल से मोहल्ले के किराना दुकान सामान खरीदने गई थी। दुकान के सामने साइकिल खड़ी कर सामान खरीदी, उसके बाद अपने साइकल को देखी तो साइकिल नहीं दिखा, आसपास पता करने पर भी साइकिल का कोई पता नहीं चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ब्लैक ऑरेंज कलर की एवन रावडी साइकिल जिसका फ्रेम नंबर 19G553699 कीमती करीबन ₹6000 को चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मेें अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल थाना के पेट्रोलिंग स्टाफ व चीता स्क्वाड के साथ-साथ मुखबिरों को सक्रिय करते हुए चोरी गए माल मशरुका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु निर्देश दिए।

अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये साइकिल की पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही प्रहलाद बंजारे कि सकुनत में दबिश देने पर एक ब्लैक ऑरेंज रंग की एवन रावडी साइकिल उसके घर में मिली, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर ब्लैक ऑरेंज कलर की एवन रावडी साइकिल जिसका फ्रेम नंबर 19G553699 कीमती करीबन ₹6000 को बरामद कर आरोपी प्रहलाद बंजारे पिता स्वर्गीय मेहतरु बंजारे उम्र 55 वर्ष साकिन साल्हेवार पारा धमतरी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ज्ञात हो कि 3 दिवस पूर्व आरोपी के पुत्र विशाल बंजारे को शांति कॉलोनी चौक स्थित दुकानों में हुई चोरी में संलिप्तता पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

इस प्रकार प्रधान आरक्षक मधुलिका टिकारिया, आरक्षक सागर मिश्रा एवं हरिशंकर सिन्हा के द्वारा अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर चोरी गई साइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद करने में सफलता अर्जित किया गया है।