स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग गरियाबंद के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाॅ* प्राथमिक उपचार कर सर्दी, खांसी, बुखार, दर्द की गोलिया निःशुल्क उपलब्ध कोरोना से बचाव के लिए उपाय एवं कोरोना वैक्सीन की दी जा रही जानकारी

*स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग गरियाबंद के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाॅ*
प्राथमिक उपचार कर सर्दी, खांसी, बुखार, दर्द की गोलिया निःशुल्क उपलब्ध
कोरोना से बचाव के लिए उपाय एवं कोरोना वैक्सीन की दी जा रही जानकारी

राजिम। माघी पुन्नी मेला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाॅ. मनोज कुमार मेडिकल आॅफिसर, ओमप्रकाश साहू आरएचओ, देवेन्द्र शर्मा आरएसओ, बाबूलाल साहनी के द्वारा दूरदराज से मेला घूमने आ रहे दर्शनार्थियों को विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। यहाॅ अधिकांश सर्दी, खांसी, दर्द की दवाइयों के लिए मरीज अधिक आ रहे है। साथ ही बीपी, सूगर की जांच कर दवाई दी जा रही है। ओपीडी में अभी तक कुल 254 लोगों को जांच कर दवाईं दी जा चुकी है। कोरोना लक्षण वाले मरीजों को कोरोना जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजिम में रिफर किया जाता है। कोरोना जांच का समय सुबह 11 से 1 बजे तक एवं शाम को 3 से 5 बजे तक रहता है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई गंभीर बीमारी वाले मरीज नहीं आये है लेकिन इमरजेंसी के लिए हमारे पास एक एम्बुलेंस उपलब्ध है। मेला में कुल तीन स्टाॅल लगाये गए है एक महोत्सव स्थल में, दूसरा राजीवलोचन मंदिर प्रंागण में, तीसरा मीडिया संेटर के बाजू में लगाया गया है। अधिकतर मरीज एलर्जी संबंधी समस्या वाले आ रहे है। डाॅ. मनोज कुमार बताया कि डाॅ. खुबचंद बघेल सहायता योजना के अंतर्गत अत्ंयोदय राशनकार्ड धारियों को पांच लाख की सहायता राशि दी जाती है। अन्य राशनकार्ड धारियों को 50 हजार ईलाज के लिए तथा विशेष जरूरतमंद लोगों को 20 लाख की सुविधा चिन्हांकित अस्पतालों में दी जाती है। आयुष्मान भारत के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के लिए एक मार्च से 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी, निजी, च्वाइस संेटरों में निःशुल्क बनाकर दिया जायेगा इसके लिए आपको राशनकार्ड, आधारकार्ड ले कर जाना है, घर के प्रत्येक सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनना है। कोरोना टीके के बारे में जानकारी देते हुए आरएसओ देवेन्द्र शर्मा ने बताया की कोरोना से बचाव हेतु टिका तीन चरणों में लगना था। पहले चरण का टिका मेडिकल, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी मितानित, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी को लगाया गया। द्वितीय चरण में 1 मार्च से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगाया जायेगा। तृतीय चरण में साधारण लोगों को यह टिका लगेगा। इसके लिए आप मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह 9 से 5 बजे तक परिचय पत्र साथ ले जाकर टिका लगवा सकते है। कुछ लोगों ने भ्रम फैलाया है की टिका लगवाने से नुकसान हो रहा है लेकिन यह लोगों की गलत धारणा है यह बिल्कुल सेफ है मेडिकल को पहले ट्रायल कर इसे निकाला गया है। यह साधारण टिके की तरह है। टिका लगने पर हल्का दर्द एवं फिवर होना आम बात है इसमें आपको कुछ परहेज की आवश्यक्ता होती है। टिका लगने के बाद धुप में न जाये। पानी ज्यादा से ज्यादा पीए टिका लगने के तुरंत बाद चलना नहीं है, आधा घण्टा बैठे रहना है। मेले में आये समस्त दर्शकों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि कोराना अभी पुरी तरह खत्म नहीं हुआ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ को अलर्ट किया गया है। मास्क का उपयोग करना जरूरी है। उबला पानी पीये सेनेटाइजर का उपयोग करे, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दंे। स्वास्थ्य से संबंधी किसी भी जानकारी के लिए टोल फी्र न0 104 पर जानकारी ले सकते है।