महासमुंद :- 14 चक्का ट्रक की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने 4 घंटे के भीतर ही दबोच लिया. 21 मार्च को प्रार्थी सुनील अग्रवाल उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 सरायपाली के द्वारा थाना पिथौरा महासमुंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 मार्च को ट्रक ड्राईवर व हेल्पर दिलीप सेठ के साथ मंदिर हसौद में माल भरने के लिये उसका 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG 06 GM 6809 को लेकर सरायपाली से निकले थे। ट्रक के ड्राईवर सिरधर ने फोन करके बताया कि वापसी में अवतार ढाबा पिथौरा में चाय पीने रूके थे और ट्रक में चाबी लगा हुआ था तब हेल्पर दिलीप सेठ चोरी करने के नीयत से ट्रक को चोरी कर महासमुंद की ओर ले गया। प्रार्थी के लिखित रिर्पोट पर थाना पिथौरा महासमुंद अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना पिथौरा टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द महोदय द्वारा 02 टीम का गठन किया गया। सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज के मदद से चोरी हुये ट्रक वाहन एवं आरोपी दिलीप सेठ के बारे में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया। टीम प्रभारियों को छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर चोरी हुये ट्रक वाहन एवं आरोपी तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया था। सीसी टीवी फुटेज में चोरी हुये ट्रक वाहन झलप, पटेवा रोड की रतफ जाते हुये दिखा। जिस पर टीम के द्वारा तत्काल रवाना हुये। जो चोरी हुआ ट्रक सोनासिल्ली मोड के पास आरोपी दिलीप सेठ 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG 06 GM 6809 के साथ मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम दिलीप सेठ पिता स्व. बादल सेठ उम्र 40 वर्ष सा. अर्जुन्डा थाना सरायपाली महासमुंद का निवासी होना बताया। आरोपी दिलीप सेठ से कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि अवतार ढाबा के पास खडे 14 चक्का ट्रक को चोरी की नीयत से उक्त ट्रक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से ट्रक वाहन क्रमांक CG 04 GM 9744 कीमति 20,00,000/- रूपये जप्त कर थाना पिथौरा महासमुन्द में उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 55/23 धारा 379 भादवि. के तहत् कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु. अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू, के निर्देशन मे थाना प्रभारी पिथौरा शिवानंद तिवारी, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, स ऊ नि लक्ष्मण साहू प्रआर कुबेर जयशवाल आर. देव कोसरिया, मुकेश चन्द्राकर, गौतम पटेल, संजय निषाद, राम किशुन एवं थाना पिथौरा की टीम के द्वारा की गई।
