राजिम :- पदस्थ तहसीलदार पेखन टोंडरे को हटाने के लिए अधिवक्ता संघ के द्वारा भूख हड़ताल का आज चौथा दिन था जिसमें आज 11 अधिवक्ता भूख हड़ताल में बैठे थे अधिवक्ता संघ को धरना प्रदर्शन करते हुए आज लगभग एक माह हो गया है कल शुक्रवार को अधिवक्ता गण सहित छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सेना के प्रमुख तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में किसान लोग भी भूख हड़ताल में बैठेंगे। अधिवक्ता संघ द्वारा आज प्रातः 11:00 शहीद दिवस होने के कारण धरना स्थल पर शहीद भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया गया एवं उनकी तस्वीर की पूजा अर्चना कर आज का भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया आज भूख हड़ताल में अधिवक्ता कमल नारायण साहू टीकम राम साहू चेमन सिंह ठाकुर राजेश ठाकुर महेश यादव वाय के शर्मा पुरुषोत्तम झारे रमाकांत दीवान अरविंद शर्मा यादराम साहू अरुण श्रीवास्तव बैठे थे आज दोपहर 2:00 किसान नेता तेजराम विद्रोही अधिवक्ता संघ के धरना स्थल पर पहुंचकर घोषणा किया कि आज शुक्रवार को किसानों के साथ भूख हड़ताल में बैठेंगे और उन्होंने कहा कि भ्रष्ट तहसीलदार के व्यवहार के कारण किसान भी पीड़ित है जिसके कारण अधिवक्ता संघ का समर्थन करते हुए भूख हड़ताल में बैठेंगे। कल बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी पूजा बंसल ने अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर कही थी कि धरना प्रदर्शन समाप्त करिए और 15 दिन का समय दीजिए इस दिवस के भीतर तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही किया जावेगा जिस के संबंध में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि जब तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही करना है तो 15 दिन का समय मांगने की आवश्यकता ही नहीं है उनके विरुद्ध आज भी कार्यवाही किया जा सकता है या उनको तत्काल राजिम तहसील से किसी अन्य तहसील में भेजा जा सकता है जिले में ही अन्य तहसील में भेजने की अधिकारिता कलेक्टर को है लेकिन कलेक्टर के द्वारा भी कोई जांच कार्यवाही नहीं किया गया है और 15 दिन का समय क्यों मांगा जा रहा है इस कारण संघ ने निर्णय लिया है कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहेगा अधिवक्ता संघ के संरक्षक रमाकांत दीवान ने बताया कि तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता संघ द्वारा कई दस्तावेज कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया है लेकिन आज पर्यंत तक तहसीलदार के खिलाफ कोई जांच कार्यवाही नहीं किया गया है जो समझ से परे है आम किसान आज भी तहसीलदार के सामने गिड़गिड़ा कर बिना काम हुए वापस जा रहे हैं उन लोगों का काम हो नहीं रहा है जिसके कारण आम जनता व किसानों की समस्याओं को देखते हुए तहसीलदार को हटाने के लिए हम लोग आंदोलन कर रहे हैं जिसमें अधिवक्ताओं का कोई स्वार्थ नहीं है।ज्ञातव्य हो कि भ्रष्ट तहसीलदार एवं उनके दुर्व्यवहार के कारण आम जनता एवं किसानों की पीड़ा को देखते हुए अधिवक्ताओं ने एक महीना से आंदोलन कर रहे हैं जबकि 1 माह पूर्व अधिवक्ताओं ने कलेक्टर के पास मिलने गए थे तब उनकी शिकायत करने पर अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया था कि 1 माह के भीतर तहसीलदार का स्थानांतरण कर दिया जाएगा लेकिन 1 माह बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत तक यथास्थिति बना हुआ है अधिवक्ता गण आंदोलन करते हुए बहुत आक्रोशित दिखाई दे रहे थे इसके पूर्व तहसीलदार के खिलाफ नारा लगाते हुए नगर भ्रमण पुतला दहन नगर बंद जिला प्रशासन की सद्बुद्धि हेतु हवन एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया था अधिवक्ताओं का समर्थन में पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं ने भी समर्थन किया है साथ ही आम जनता किसान व्यापारी गण समर्थन किया है लेकिन तहसीलदार के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया हैं नहीं उनको स्थानांतरित किया गया है। क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि मंत्री शिव डहरिया के कारण तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है नहीं स्थानांतरण होने की संभावना है सर्वदलीय आम बैठक अधिवक्ता संघ द्वारा रखा गया था तब वहां पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी अपने उद्बोधन में इस बात का जिक्र किया था कि मंत्री शिव डहरिया जी का वरद हस्त है , अगर राजिम में पदस्थ तहसीलदार बहुत ही ज्यादा पसंद है तो अपने क्षेत्र में ले जा सकते है लेकिन ऐसे भ्रष्ट तहसीलदार को राजिम में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है क्षेत्र के लोगों में भी चर्चा बना हुआ है की अधिवक्ताओं की एक माह आंदोलन के पश्चात भी तहसीलदार यथावत बना हुआ है जबकि पक्ष और विपक्ष दोनों अधिवक्ताओं के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं लेकिन तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होना किसी को समझ में नहीं आ रहा है की किस कारण नहीं हो पा रहा है और क्यों अभी तक जमे हुए हैं जबकि तहसीलदार को जिले के भीतर भी कहीं भी तहसील में भेजा जा सकता है। अधिवक्ता गण बहुत ही आक्रोशित है और तहसीलदार के स्थानांतरण नहीं होने तक अपनी धरना प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही है एवं आंदोलन को और तीव्र गति से बढ़ाने की बात कही है आज समस्त अधिवक्ता गण धरना प्रदर्शन में बैठे हुए थे।
