हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य बाईक रैली, उत्साह में डूबे नवयुवक।

गोहरापदर :- भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत् २०८० का प्रथम दिवस पर पूरा देश नववर्ष के उत्साह में सराबोर हैं।इसी तारतम्य में गोहरापदर नगर में भी सनातनियों ने भव्य बाईक रैली निकली। नगर सहित पूरे अंचल से सैकड़ों लोग जमा हुए।

गोहरापदर के ह्रदय स्थल बजरंग चौक में आराध्य प्रभु श्री राम के तैलचित्र में पूजा अर्चना के पश्चात बस स्टैंड होते हुए नगर के मुख्य मार्ग से बाईक रैली गुजरी, ग्राम के गली मोहल्लों में भ्रमण करते हुए यात्रा आगे बढ़ी जहाँ से सभी नवयुवक बाईक रैली के माध्यम से ही झरगाँव होते हुए तेतलपारा में चल रहें रामायण पाठ में शामिल हुए जहाँ इस यात्रा का समापन हुआ।नववर्ष में पूरे ग्रामवासी हिंदुत्व के रंग में रंगे नज़र आ रहे थे। प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन माँझी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, विहिप के नेता गौरीशंकर कश्यप, मंडल महामंत्री तानसिंह माँझी, भाजयुमो नेता चंद्रप्रकाश साहू, गुनसागर यादव, लिकेश वैष्णव, अभाविप ज़िला संयोजक रंजन यादव, अभाविप नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी, मोहन यादव, कृष्णकांत वैष्णव, डेविड यादव, भूनेश्वर सिन्हा, केशव अग्रवाल, भक्तचरण दौरा, डिकलेस कुलदीप, दीपक कश्यप, बिक्कु यादव, मनीष सिन्हा, सौरव साहू सहित सैकड़ों सनातनी शामिल हुए।