आत्मानन्द में फर्नीचर घोटाले के खिलाफ एबीव्हिपी ने खोला मोर्चा।

देवभोग :- जांच कर कार्यवाही करने की मांग किया, आंदोलन की भी दी चेतावनी। आज एबीव्हिपी देवभोग नगर मंत्री विवेकानन्द यादव के नेतृत्व में परिषद के छात्रों ने एसडीएम अर्पिता पाठक के समक्ष ज्ञापन सौपा है ।

जिसमे स्वामी आत्मनन्द स्कूलों में हुए फर्नीचर घोटाले की जांच करने की मांग किया है।दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की भी मांग की गई है। जांच व कार्यवाही नही होने पर एबीव्हिपी के बैनर तले आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई है। बताना जरूरी है कि जिले के 3 आत्मानन्द स्कूलो में 30 लाख कीमत के फर्नीचर की सप्लाई की गई है।सप्लायर फर्म के बिल में जिस प्रकार के सामग्रीयो का जिक्र है उस स्तर के सामग्री को सप्लाई नही हुई है। गोहरापदर नगर मंत्री क्षितिज नारायण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के राज में घपलेबाजों ने शिक्षा जैसे पवित्र संस्थान को भी अपना चारागाह बना डाला है।

तिवारी ने कहा कि स्कूली छात्रों के किताब, खिलौने के नाम पर भी इस जिले में जमकर भर्राशाही हुई है। न तो पहले कार्यवाही न अब होगी।शिक्षा विभाग में हुए घपलों के खिलाफ आगे जल्द ही रणनीति बनाकर एबीव्हिपी छात्र संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। सौपे गए ज्ञापन में ज़िला संयोजक रंजन यादव, नगर मंत्री विवेकानंद यादव,मोहन यादव, कृष्णकांत वैष्णव, योगेश निधि, तेजेश बीसी प्रमूख रूप से उपस्थित रहें।