नवापारा राजिम। शहर के काली मंदिर में इस बार 240 ज्योति कलश चलाए जा रहे हैं। शुभ लग्न में 4:30 बजे विद्वान पंडितों के मंत्रोचार के साथ ज्योति कलश प्रचलित किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष मेघनाथ साहू, चतुरसिंह जगत, छन्नूलाल लाल साहू ने बताया कि मां काली में प्रतिवर्ष दोनों नवरात्र पर ज्योति कलश प्रचलित किए जाते हैं इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल जैसे ही ज्योति कलश माता मंदिर प्रांगण गूंज उठा। पहले दिन से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
