धौराभाठा नवागांव में लगा निः शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर।

मगरलोड :- भारत सरकार की महत्व पूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड का निः शुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत धौरा भाठा में किया गया है।

ग्राम पंचायत धौरा भाठा के सरपंच टिकेश्वरी साहू, उपसरपंच मंजु देवांगन, और समस्तपंच, उपस्वाथ केंद्र के स्टाप हरिशंकर साहू आर. एच .वो., रितेश कुमार सी एच वो , सावित्री नामदेव आर. एच. वो, नीता बाला ए एन एम . आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुर्णिमा साहू शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षिका दीपिका टांडीया, माध्यमिक शाला के शिक्षक नन्द कुमार शर्मा, उत्तम साहू, कोमेश साहू, धनेंद्र साहू नवीन प्राथमिक शाला के शिक्षक दी. पी साहू का विशेष सहयोग रहा और साथ ही साथ सभी लोगो को आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया।

ताकि भविष्य में भारत सरकार के योजना का लाभ ले सके आयुष्मान कार्ड ऑपरेट चेमन लाल साहू, मिथलेश दीवान, जीवन साहू ने सभी बचे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।