
मैनपुर :- विकास खंण्ड मैनपुर के अंतिम छोर उड़ीसा सीमा पर बसा गांव घुमरापदर का भाजपा प्रतिनिधि मंडल प्रवास में रहे जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशमंत्री भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मुरलीधर सिन्हा नें दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह गांव में बांध बन जानें के कारण यह गांव टापू में हो गया है जो कालापानी के समान है और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है ? सिंचाई विभाग की गलत नीति के कारण घुमरापदर ग्रामवासी कालापानी में जीवन-यापन करनें को विवस और बेबस हैं?
भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा एवं साथ में गये हुए अन्य जनप्रतिनिधियों को गांवों के कुछ महिलाओं नें, अपनें पीड़ा बताते हुए कहे कि ग्राम पंचायत घुमरापदर गांव घुमरापदर वार्ड नम्बर 04 चार धनसिंग मांझी के घर के पास एक हैंण्डपंम्प कि आवश्यकता है, जिस पर सुचारू पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। सिन्हा नें त्वरित ध्यानाकर्षित करते हुए तत्परता से कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग गरियाबंद को अनुरोध किया जिसे अविलंम्ब स्वीकार करते हुए, स्वीकृति आदेश देकर दिनांक 20 मार्च 2023 को हैंण्डपंम्प खनन किया जो 300 फीट गहराई में पानी मिला और सफल रहा है। यह सौगात मिलते ही गांव में खुशियों का माहोल को देखकर भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा नें भावुक होकर कहे, मुझे भी आनंद आया कि गांव के अच्छे कार्य करनें में मैं सफल रहा हूं और मेरे साथ भाजपा के जागरूक, लोकप्रिय कार्यकर्ता मंण्डल अध्यक्ष गोहरापदर गुरूनारायण तिवारी, मंण्डल महामंत्री तानसिंह मांझी , मंण्डल कोषाध्यक्ष शोभित ध्रुवा एवं क्षेत्र के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं नें मुझे सहयोग दिया। सबको सहृदय से धन्यवाद देता हूँ। भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने बताया कि ग्राम घुमरापदर के निवासी काफी दिनों से बीमार में ग्रसित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धनसिंग मांझी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछा और भगवान से प्रार्थना करते हुए, उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु की कामनाएं किया एवं समस्त क्षेत्र वासियों को हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र की मंगलमयी शुभकामनाएं दिये।
