गांव गरीब और किसानों के हित में है छत्तीसगढ़ की बजट –रूपेश
ब्लाक काग्रेंस कमेटी फिंगेंश्वर रुपेश साहू ने सावांदाता से कहा कि बजट 2021पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीसरे बजट ऐतिहासिक है, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की मुख्य धारा पर आधारित यह बजट गांव, गरीब और किसान ,संस्कृति संस्कार के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबुत करने की दिशा अवधारणा के लिए भुपेश सरकार प्रारम्भ से ही वचन बद्ध रही है और परिणाम स्वरुप इसकी झलक 2021. के बजट में दिखलाई पड़ रही है।
कांग्रेस की सरकार किसानों से धान की खरीदी सही दर से किए जाने के वायदे पर लगातार खरी उतरी है। हमारी सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी लगातार की है। राजीव न्याय योजना के माध्यम से किसानों को सहायता राशि देकर उनके आर्थिक आधार की मजबूती प्रदान की है। गोधन न्याय योजना भी इसी दिशा में ऐतिहासिक कदम है। गांव की क्रय शक्ति बढ़ाने का ही परिणाम है कि शहर के व्यापार, उद्योग में बढ़ोतरी हुई। परिणामस्वरूप देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य रहा जिसने कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ को आर्थिक मंदी से बचाए रखा।
नेताद्वय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में रोजगार सृजन के लिए सरकार जहां रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना करने का निर्णय लिया है, वहीं परंपरागत ग्रामीण व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने के लिए तेलघानी, चर्म शिल्पकार, लौह शिल्पकार एवं रजककार, विकास बोर्ड गठित करने का फैसला किया। कृषि एवं वनोपज आधारित उत्पाद शिल्प के विक्रय के लिए ‘‘सी मार्ट’’ स्टोर की स्थापना कर उन्हें नई पहचान देने का काम किया है।
