प्रभात भजन मंडली को राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए – रोहित साहू।

कोपरा :- ग्राम पंचायत कोपरा के गांधी चौक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे। सबसे पहले वहां उपस्थित वरिष्ठ, गणमान्य एवं ग्रामवासियों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे से बधाई लेते व देते रहे, उनके पश्चात गले मिले और एक दूसरे को पाकर बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली राष्ट्रीय पर्व के साथ-साथ लोगों में जन जागरूकता लाने का काम करते हैं। यह एक दूसरे में बैर भाव को भुलाकर प्रेम एवं सौहार्द्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं यहां के बजरंग प्रभात भजन मंडली जो 1942 से लगातार चले आ रहे हैं सुबह 4:00 से 5:00 बजे तक यह आयोजन होता है जिसमें ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भजन कीर्तन करते हैं। अंग्रेज शासन काल से लेकर अब तक इस तरह से लोगों को जगाने का काम यदि किसी ने किया है तो बजरंग प्रभात भजन मंडली ने किया है इन्हें तो न सिर्फ प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए। भजन मंडली ने इतिहास बना दिया है। जिसे आने वाले पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मैं बहुत धन्यवाद देता हूं। इससे सीख लेकर इस तरह के आयोजन हर गांव शहर एवं मोहल्ले चौक चौराहे में होना चाहिए। आज व्यस्त समय है उसके बाद भी लोगों में भजन कीर्तन का माहौल बना हुआ है यह हमारी संस्कृति एवं संस्कार को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मैं बहुत प्रभावित हूं। इस मौके पर उपस्थित चतुर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली मिलन तो बहाना है लेकिन एक दूसरे में प्रेम भाव को जगाना है। आज सब लोग यहां एक साथ मिलकर अत्यंत गदगद हुए हैं इसी तरह से एकता बनी रहे। उपस्थित दिलीप सिन्हा एवं वार्ड पंच झाड़ू राम साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डॉ. मुन्नालाल देवदास ने किया।