
रायपुर :- संस्कृति व सेवा आधारित अखिल भारतीय समाजसेवी संगठन भारत विकास परिषद की रायपुर इकाई की वार्षिक आमसभा की बैठक, वर्ष 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सम्पन्न हुई। अध्यक्ष, सचिव व कोष सचिव तीनों ही पदों के लिये सर्वसम्मति से क्रमशः सोमेन गांगुली, शशांक शुक्ल व पवन गौड़ चुने गये। प्रान्तीय पर्यवेक्षकव्दय प्रान्त महिला प्रमुख शोभना एवं उनके सहयोगी कन्हैयालाल सोनी ने निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया पूर्ण की। इसके पूर्व, इकाई के वर्तमान अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा जी के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ प्रारम्भ हुई आमसभा की बैठक में सचिव सुनील गायकवाड़ ने वर्ष भर की सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों का व कोषाध्यक्ष मुरारी काबरा ने वर्ष भर के आय-व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा सभा के समक्ष रखा जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ अनुमोदन किया। नव-निर्वाचित दायित्वधारी सदस्यगण व्दारा अपनी बात रखी गई। तत्पश्चात खुला सत्र में सभी सदस्यों ने संस्था के हित में बहुमूल्य सुझाव रखे। मुख्य प्रान्तीय पर्यवेक्षक शोभना सोनी जी के समापन उद्बोधन के बाद आभार प्रदर्शन व जन-गण-मन गान के साथ सभा का समापन हुआ।
