एसपी बेमेतरा के द्वारा लिया गया थाना, चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक।

सुनील नामदेव

बेमेतरा:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना, चौकी प्रभारियो की अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें थाना चौकी में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुमइंसान, वारंट, लबित माल की थानावार जानकारी ली जाकर समीक्षा किया गया। लंबित मामलो का राजपत्रित अधिकारियो के सुपरविजन में शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया। थाना में लंबित पासपोर्ट वेरीफिकेशन का शीघ्र निराकरण करने एवम महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध को एक अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने, अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य नशीली दवाओं पर लगाम लगाने हेतु लघु अधिनियम के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने, रिकार्ड को मेन्टेन एवं सुव्यवस्थित रखने, हेतु निर्देशित किया गया। ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड, साइबर क्राईम, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनता को जागरूक करने, ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करने, थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने के संबंध में एवं आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान रखते हुये सभी थाना व चौकी प्रभारियों को देवी स्थल एवं अन्य मेला स्थलों पर आवश्यक बल एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हिदायत दिया गया। उक्त बैठक में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एस डी ओ पी बेरला तेज राम पटेल, डीएसपी कमलनारायण शर्मा एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी, एसपी रीडर, साइबर प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।