रामनवमी के शुभ अवसर पर नौ दिवसीय प्रभात फेरी का 22 मार्च से शुभारंभ।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक ठाकुर प्रसाद केसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी, भजन-कीर्तन के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस प्रभात फेरी में सभी धर्म प्रेमियों को सादर सपरिवार आमंत्रित किया गया है।  केसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात फेरी 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक प्रातः 5.45 बजे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः 7 बजे श्री राममंदिर पहुँचेगी तथा प्रतिदिन आरती, वंदना एवं प्रसाद का वितरण किया जायेगा। प्रभात फेरी का प्रतिदिन का मार्गदर्शन निर्धारित किया गया है।पहले दिन 22मार्च को प्रभात फेरी श्री राम मंदिर प्रांगण से स्टेट बैंक, विजय नर्सरी, विमलश्री टॉकीज के पीछे, रमेश सिंह (वकील) के घर से सब्जी मण्डी, राधाकिशन किराना दुकान, गुरूद्वारा, सेन्ट्रल बैंक से होते हुए श्री राम मंदिर में समापन होगा।23 मार्च को श्री राम मंदिर प्रांगण से जैन मंदिर, सांई तिराहा, खेड़िया टॉकीज, रवि जैन खोवा वाले से स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर होते हुए श्री राम मंदिर में समापन होगा। 24मार्च शुक्रवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से स्टेशन रोड, सरोवर मार्ग, डॉ. नियोगी से, बस स्टैण्ड से श्रीराम मंदिर में समापन होगा।25मार्च शनिवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से विनय होटल के पीछे, प्रेम लॉज, पेण्ड्रा दफाई, लुकेश हार्डवेयर के निवास से श्री राम मंदिर में समापन होगा।26 मार्च रविवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से स्टेट बैंक से बड़े सांई मंदिर, पुलिस थाना से श्री राम मंदिर में समापन होगा।27मार्च सोमवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से काली मंदिर, बस स्टैण्ड, लखन श्रीवास्तव, कोर्ट से श्री राम मंदिर में समापन होगा।28मार्च मंगलवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से रेल्वे फाटक, मौहारपारा, रेल्वे कॉलोनी, काली मंदिर, रेल्वे फाटक, लीला सेल्स, फौव्वारा चौक से श्री राम मंदिर में समापन होगा।29 मार्च बुधवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से विनय होटल, शिव मंदिर रोड ढ़लान, अरोड़ा निवास,धार्मिक पुस्तक भण्डार से श्री राम मंदिर में समापन होगा।30मार्च गुरुवार को श्रीराम मंदिर से सब्जी मण्डी, होटल हसदेव इन, आमाखेरवा तिराहा,पी.डब्ल्यू.डी तिराहा, बस स्टैण्ड से श्री राम मंदिर में समापन होगा।