गरियाबंद से लगभग 40 किमी दूर अति दुर्गम, घने जंगल एवं पहाड़ से आच्छादित घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र।

गरियाबंद :- पुलिस उपमहानिरीक्षक अभि. केरिपुबल रेंज रायपुर संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर 65 बटालियन की नवीन एफ ओ बी ( FOB ) ग्राम – छिन्दौला, पोस्ट- मैनपुर, जिला-गरियाबंद स्थित खोलापारा में विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटालियन के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा।

सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा “चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम-

का आयोजन किया गया, इस मौके पर श्री अनुभव गौड, चिकित्सा अधिकारी, जावेद अली सहायक कमा. एवं बटालियन के जवानों के साथ साथ खोलापारा के लगभग 120 ग्रामिणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ज्यादा संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल रहे। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सोलर लालटेन, कम्बल, साड़ियां, मच्छरदानी, लूंगी, चप्पल, गमछा, अतिरिक्त खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क दवाईया अपलब्ध कराई गई व महिलाओं एवं बच्चों की निःशुल्क चिकित्सा जाँच की गई जिसमें अधिकतर महिलाओं में एनीमिया की बिमारी एवं अधिकतर बच्चे कुपोषण के शिकार पाए गए, जो एक गंभीर विषय है, कैम्प में आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान के साथ साथ संतोष और सी. आर. पी. एफ. के प्रति आभार परिलक्षित हो रहा था, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का नवीन कैम्प स्थापित होने से दुर्गम क्षेत्र तक बिजली एवं सड़क का निर्माण शुरु हो गया है ।

जिससे आदिसमय से शहरी क्षेत्र से दूर रहने वाले ग्रामीणों के चेहर पर परिवर्तन की खुशी स्पष्ट दिख रही थी। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65 वीं वाहिनी ने नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में अवगत कराते हुए आस-पास के ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं साथ ही उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त वाहिनी कमाण्डेंट ने अवगत कराया कि ऐसे कार्यक्रम जहां एक ओर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय जनता / ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक है, वहीं दूसरी ओर नक्सलियों द्वारा की जा रही गति विधियों को भी उजागर करने में भी कारगर है। सिविक एक्शन प्रोग्राम के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्थानीय जनता के साथ मिलकर क्षेत्र में हो रही नक्सली गतिविधियां समाप्त करने एवं अमन और कानून की स्थिति बनाए रखना है।