सेमरा में पत्नी की हत्या, पति फरार।

मगरलोड :- धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा (सेंनचुवा)में बीती रात पति ने पत्नी की सिर में वजनी वस्तु से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया है।सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीँ आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद थानांतर्गत ग्राम सेमरा, सेंनचुवा, में कोटवार ने शनिवार सुबह सूचना दी कि गांव के जीवन सेन पिता गुहलेद राम सेन ने अपनी पत्नी सुलेखा बाई सेन 47 वर्ष की सिर में किसी वजनी वस्तु से वार कर बड़ी निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी है। जिस तत्काल एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल, टीआई दीपा केंवट दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जो मौका मुआयना किया।घर के खाट में पत्नी सुलेखा की लाश पड़ी थी। जिसके सिर में किसी वजनी वस्तु के संघातिक वार से सिर कुचल गया है।कपड़े भी अस्तव्यस्त था। एसडीओपी पटेल ने बताया कि आरोपी जीवन लाल सेन 50 साल कोई कामकाज नही करता था।उसके दो लड़के लीलेश कुमार सेन 32 साल विवाहित और दूसरा लेमन कुमार सेन 29 साल अविवाहित है जो उनसे अलग रह दूसरे गांव में काम कर जीवन यापन करते हैं। मातापिता भी उनसे अलग रहता है। घर मे सिर्फ दोनो पति पत्नी रहते थे।17 मार्च की रात करीब 9 -10 बजे दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।जिसमें जीवन ने तैस में आकर किसी वजनी वस्तु से सिर में वार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और फरार हो गया। बहरहाल आरोपी के खिलाफ धारा 302 ताहि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है। हत्या की वजह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ज्ञात होगा।