सुरेन्द्र मिनोचा:

अनुपपुर:- आपको बता दें कि निखिल सैनी मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर बसे अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी के रहने वाले हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होनहार युवा निखिल कुमार सैनी की कहानी कुछ इस तरह है कि 12वीं की पढ़ाई करने के उपरांत भोपाल में बी फार्मा की पढ़ाई पढ़ते हुए अपनी काबिलियत के दम पर जिले के अपनी उम्र के युवाओं से काफी ऊपर उठ कर वे अपनी पहचान बनाने मे सफल हुए और आज वह समय भी आ गया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का समय जिले के होनहार युवा निखिल कुमार सैनी को मिला।

पढ़ाई के साथ-साथ राजनीति में अपनी विशेष रूचि रखने वाले अनूपपुर जिले के निखिल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बड़े ही करीबी माने जाते हैं तथा विगत कई दिनों से भोपाल में रहकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के साथ काम कर रहे है।

श्यामला हिल में आयोजित वृक्षारोपण के कार्यक्रम में अलग से समय निकाल कर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने निखिल कुमार सैनी के साथ-साथ एनसीसी कैडेट के युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है इस अवसर पर एनसीसी कैडेट के शिक्षक गण साथ में एनसीसी कैडेट्स के होनहार युवा मौजूद रहे।
