पांच लोगों की ईंट भट्टा में हुआ हादसे में मौत की खबर पर उनके निवास पहुचें पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी।

बसना :- परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना कहा दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।बसना थाना क्षेत्र के गढ़फुलझर गांव के पांच लोगों की ईंट भट्टे में हादसे में मौत की खबर पर गांव पहुंचे पूर्व विधायक बसना रूपकुमारी चौधरी जी ने परिजनों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की कहां कि दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी साथ ही मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना को दूरभाष से संपर्क कर आकस्मिक दुखद निधन पर तत्काल सहायता के रूप में ज्यादा से ज्यादा सहायता दिलाने के आग्रह किये।विदित है कि कल विगत रात्री में गढ़फुलझर में ईंट भट्टा में कार्य कर रहे श्रमिकों की कार्यकरने के दौरान रात्रि में खाना खाकर के ईंटभट्टा में आग लगाकर ऊपर में सोए थे जिसपर उठने वाले जहरीली धुआं से उक्त पांचों सदस्यों की दुःखद निधन हो गया और एक व्यक्ति की स्थिति बहुत गम्भीर है रायपुर अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने भगवान से मृत आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए इस दुःखद परिस्थितियों में भगवान उनके परिजनों को दुःख सहने की कामना किए। जिलापंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे जी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश सदस्य डॉ. एन.के.अग्रवाल, जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक डॉ. सोमनाथ पांडे, सोशल मीडिया जिला संयोजक नवीन कुमार साव उपस्थित रहे।