सिंगपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया ग्लूकोमा सप्ताह।

मगरलोड:- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगपुर में मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी व जिला नोडल, सहायक नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार नेत्र विभाग सिंगपुर में पदस्थ डॉ आरएन सोरी नेत्र चिकित्सक सहायक अधिकारी के मार्गदर्शन में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया गया। डॉक्टर सोरी ने बताया कि आंखों पर दबाव पढ़ने की वजह से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाता है। जिसकी वजह से धीरे धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगती है। इसी को ग्लूकोमा व कालामोतिफ कहा जाता है। इनके लक्षण सिर में दर्द होना,बार-बार चश्मे का नंबर बदलना, दृष्टि का दायरा सिकुड़ना ,40 वर्ष की उम्र से इस बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। एक बार आखों का ऑप्टिक नर्व सुख जाने के बाद कोई उपचार नहीं होता अगर सही समय पर आंखो की जांच नहीं कराई गई तो ग्लूकोमा की वजह से आंखो की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। आंखों की जांच समय-समय पर कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर संस्था प्रभारी डॉक्टर टीआर साहू , आयुष मेडिकल अधिकारी जीएन कंवर, प्रनील चंद्रवंशी, हेमलता कंवर, पीएल शांडिल्य , मधु सोनग्रास ,पाड़ा,सकित कुमार साहू, गीतांजलि कश्यप ,रंजना गंगासागर एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।