बीजेपी ने होली मिलन समारोह में महिलाओं का किया सम्मान।

मगरलोड:- भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा होली मिलन समारोह व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड का कार्यक्रम ग्राम पंचायत भरदा में रखी गई थी। कार्यक्रम में विकास मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र गोलछा मंडल प्रभारी, विरेन्द्र साहू किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष,विजय यदु मंडल अध्यक्ष, कविता यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा के उपस्थिति में संपन्न हुआ। विकास मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार झूठ बोलकर सत्ता हासिल तो कर लिया।

लेकिन घोषणा को पूरा करने में टाल मटोल कर प्रधानमंत्री आवास को रोक कर आवास हीन परिवार के साथ विश्वासघात कर रहा है। राजेंद्र गोलछा ने संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल को सत्ता से बाहर करने के लिए हमें बुथ को मजबूत करना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, मेघा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन, शत्रुघ्न साहू, महामंत्री यवन साहू, रामायण सिन्हा, रोहित यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, महामंत्री भानुप्रिया साहू, मंडल मंत्री मिलन नेताम,भरदा सरपंच गैंदा बाई, पार्षद झमित सिन्हा, दुर्गा साहू, शांति देवांगन,ईतेश्वरी साहू,लोकेश साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिंरजय साहू,टीकम साहू,खुबलाल साहू,घनश्याम साहू ,बसंत साहू, राजेश सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि गजेन्द्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।