लालचंद मेघवानी बने किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष।

राजिम :- गत दिनों जंगल सफारी में शहर के किराना व्यापारी संघ का तृवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें लालचंद मेघवानी को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, महामंत्री संतोष साहू, कोषाध्यक्ष भोज राम साहू, मंत्री राकेश गुप्ता को बनाया गया। इस मौके पर गुलाल लगाकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर पर एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया गया।