कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने अपने गृह जिले कोंडागांव के परिपेक्ष्य में DMF से आवंटित कार्यों की जानकारी मांगी?

रायपुर:- इस पर कांग्रेस सदस्य मरकाम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में DMF की बंदरबांट हो रही है। मरकाम ने किसी अधिकारी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सीधे तौर पर कहा कि कोंडागांव में DMF को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसकी जांच विधानसभा समिति से कराई जानी चाहिए। कांग्रेस सदस्य मरकाम के तीखे तेवर को देखते हुए विपक्ष को भी मामले में सरकार के खिलाफ बात रखने का भरपूर मौका मिला, जिसके चलते विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरु कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री से इस्तीफे की मांग शुरु कर दी। इस बीच कांग्रेस सदस्य मरकाम ने कृषि मंत्री से सवाल किया कि मामला 7 करोड़ के भ्रष्टाचार का है, ऐसे में क्या संबंधित अधिकारी के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। जिस पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन को आश्वस्त किया कि सदस्य की मांग पर राज्य स्तरीय टीम मामले की जांच करेगी। मंत्री चौबे ने कहा कि एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी। विपक्ष ने लिए चटकारे कांग्रेस सदस्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जब सदन में अपनी ही सरकार को घेरा, तो विपक्ष ने इस मौके का जोरदार फायदा उठाया और चटकारे लिए। सदस्य धर्मजीत सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मरकाम अब भयमुक्त होकर सवाल पूछने लगे हैं। और बोले के अधिवेशन में फोटो नहीं लगाई जाएगी, तो ऐसे सवाल नहीं करेंगे, तो और क्या करेंगे ?

तो वहीं विपक्ष ने मौके पर चौका लगाते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष की भी मांग नहीं सुन रही अब तो सरकार।