सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेंद्रगढ़:- सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बैकुण्ठपुर जिला कोरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण बैठक 13.मार्च 2023 को कलेक्ट्रेट जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव जो समिति के अध्यक्ष हैं उनकी अध्यक्षता में जिला नियमितिकरण प्राधिकारी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में समिति के प्राधिकारी सदस्य पुलिस अधीक्षक टी. आर. कोशिमा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशहाक खान मनेन्द्रगढ़ मौजूद रहे।समिति के सदस्य सचिव सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बैकुण्ठपुर द्वारा कुल 15 प्रकरण जो विचार करने योग्य प्रकरण थे,उन्हे समिति के समक्ष प्रस्तुत किया तथा सम्पूर्ण विवरण एवं जानकारी प्रदान की। कुल 15 प्रकरणों में 11 प्रकरण आवासीय, 02 प्रकरण गैर आवासीय एवं 02 प्रकरण 120 व0मी0 के तहत् निःशुल्क स्वीकृत किये गये । समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गये 15 प्रकरणों पर कुल 1295321.75 की शास्ति राशि अधिरोपित की जावेगी । समिति के अध्यक्ष एवं योजना के संबंध में जनता तक कलेक्टर द्वारा शासन की अवैध विकास / निर्माण का नियमितिकरण अधिक से अधिक लाभ पहुचने की दृष्टि से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा इस संबंध में तत्काल अधिक से अधिक आवेदन नगरवासियों से लेकर शीघ्र समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।
