करनाल:- बिन्दर शर्मा
करनाल :- आईटीआई विभाग से सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ के राज्य प्रधान जय किशन शर्मा ने आज अपनी पूरी कार्यकारणी के साथ पार्ट – 2 एसोसिएशन द्वारा किए गए राज्य स्तरीय सम्मेलन मे 1000 प्लस अपने साथियों के साथ पूर्ण रूप से समर्थन देकर आज के सम्मेलन में चार चांद लगा दिए।
सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के राज्य प्रधान जय किशन शर्मा ने हरियाणा सरकार से हरियाणा प्रदेश के समस्त पार्ट 2 साथियों को पक्का करने की मांग की निवेदन किया। जब तक कोई पॉलिसी आए उनकी सीटों को भरा हुआ माना जाय। पार्ट 2 साथियों के कर्मचारियों को भी रेगुलर कर्मचारी की तरह हर तरह के लाभ जैसे 1 डी ए 2 एल टी सी 3 और ट्रांसफर ड्राइव में भी सामिल किया जाए। राज्य प्रधान जय किशन शर्मा ने बताया की हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विभिन्न विभागों में लगभग 7000 से 7500 पार्ट 2 कर्मचारी के जो बिलकुल थ्रू प्रॉपर चैनल सेंक्शन सीटों के अगेंस्ट लगे हुए हैं, और हर प्रोसेस जैसे मेरिट और प्रॉपर इंटरव्यू से कैटेगरी वाइस लगे हुए हैं। राज्य प्रधान जय किशन शर्मा अपनी और अपनी पूरे हरियाणा प्रदेश के साथियों की तरफ से हरियाणा सरकार से निवदेन करता है की पार्ट 2 कर्मचारियों के रोजगार को पक्का करके ये पुण्य कार्य करे। हरियाणा प्रदेश पार्ट 2 के सभी कर्मचारी हमेशा आपके आभारी रहेंगे। इस मौके पर सास हरियाणा के राज्य प्रधान जय किशन शर्मा महासचिव नोहसाद सैफी उपप्रधान मनदीप पाल कैशियर इकराम खान सदस्य नीरू रानी विकास भूप सिंह पवन कुमार नवनीत कुंडू एवम् सास हरियाणा के 1000 प्लस साथी मौजूद थे।
