फिंगेश्वर :- ग्राम वासियों के द्वारा भव्य रूप से किया गया जिस में सिर कट्टी आश्रम के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 108 श्री भुनेश्वरी शरण जी महाराज के कृपा पात्र महामंडलेश्वर श्री गोवर्धन शरण महाराज द्वारा हवन यज्ञ एवं प्रवचन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति राजिम के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रामू राम साहू ने एवं साथ में जिला साहू संघ के संरक्षक कुंनजन लाल मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू आदि उपस्थित रहे जहां पर आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों द्वारा वरिष्ठ नेता रामू राम साहू एवं अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया उक्त श्री राम चरित मानस महायज्ञ में संबोधित करते हुए रामू राम साहू ने कहा कि पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां भगवान जन्म लेते हैं यहां भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण ने भारत भूमि में जन्म लिया जिन्होंने लीलाओं के माध्यम से असुरों का नाश कर धर्म की स्थापना किया। साहु ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श भी हैं और आराध्य भी हैं उन्होंने आगे कहा कि श्री राम चरित मानस महायज्ञ के माध्यम से वर्षों से सिर कट्टी आश्रम के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 108 श्री भुनेश्वरी शरण जी महाराज ने गांव गांव में यज्ञ कर तथा श्री राम चरित मानस के कथाओं के माध्यम से जन जागरूकता एवं ज्ञान प्रदान किया अब उनके की राह पर चलकर उनके शिष्य महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण महाराज श्री राम चरित मानस महायज्ञ के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं संत मनीषियों का ज्ञान का प्रचार यज्ञ के माध्यम से कर रहे हैं श्री साहू ने कहा कि तन सेवा से पवित्र होते हैं और धन दान से पवित्र होता है एवं मन हरि भजन से पवित्र होते हैं अतः सेवा सर्वोपरि है अपने माता पिता गुरु गौ माता गंगा गीता एवं गरीबों का सेवा सभी को करना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों को शुभकामनाएं दिया और कहां की मानस यज्ञ के माध्यम से ज्ञान की बातें सुनकर उन्हें अपने जीवन में उतारे और जीवन को सार्थक बनाएं उक्त अवसर पर उपस्थित जिला साहू संघ के संरक्षक कुंदन लाल साहू अशोक साहू तथा विश्राम निषाद ने भी संबोधित कर श्री राम चरित मानस महायज्ञ का महत्व बताया उक्त अवसर पर मंच का संचालन रामजी साहू ने एवं आभार प्रदर्शन छगनलाल साहू ने किया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू कुंदन लाल साहू मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू मंच पर कट्टी आश्रम के संत चंद्रिका शरण विश्राम निषाद प्रेमलाल छगनलाल साहू रामजी साहू संत भगवती शरण महाराज बेनी राम रूप सुंदर साहू एन सिंह साहू रतन साहू गंगा राम साहू अमर सिंह साहू पंडित कुलेश्वर तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम के एवं आसपास के गांव से आए हुए महिला एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहें।
