गरियाबंद :- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गरियाबंद में भाजयुमो जिला प्रभारी सुरेंद्र साहू, सह प्रभारी अजय नायक, आकाश पांडेय जी का प्रथम आगमन हुआ युवा मोर्चा के साथियों द्वारा जोरदार स्वागत किये तथा स्मृति चिन्ह एवं गमछा भेंट किया कामकाजी बैठक में जिले के भाजपा जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर उपस्थित रहे।
मोर आवास मोर अधिकार को लेकर घर घर तक जाने निमंत्रण देने मंडल बैठक तथा 15 मार्च को विधान सभा घेराव करने में युवाओं की सक्रिय भूमिका रखने का दिया निर्देश इस अवसर पर विधानसभा घेराव का पोस्टर अनावरण किये तथा 15 मार्च को रायपुर चलो रायपुर चलो विधानसभा घेराव के लिए आह्वाहन का दीवाल लेखन कार्य किया। बैठक में भाजयुमो जिला प्रभारी सुरेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में युवा मोर्चा को सक्रिय होकर काम करने के लिए निवेदन किये साथ ही मंडल बैठक के लिए प्रभारी का नियुक्ति कर बैठक 13 मार्च तक संपन्न करने के लिए कहा सह प्रभारी अजय नायक द्वारा युवा मोर्चा को संबोधित करते हुए 15 मार्च के विधानसभा घेराव में प्रत्येक बूथ से उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए कहा गया वही सहप्रभारी आकाश पांडेय द्वारा उपस्थिति ली गयी एवं कमजोर संख्या के लिए सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति के लिए जोर दिया गया भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने अपने उद्बोधन में युवा साथियों से सक्रिय होकर काम करने के लिए निवेदन किया तथा संत यात्रा में भी युवा मोर्चा की भूमिका हो ।
इस दृष्टि से भी सबकी उपस्थिति के लिए बात रखी इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र साहू, नंदनी नेताम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू,आशीष साहू, तोरण सागर जिला महामंत्री युगल समदरिया, जिला मंत्री प्रतीक तिवारी, प्रेमलाल तोडर कोषाध्यक्ष वंश सिन्हा दीपक साहू लीलेश डोंगरे, मनीष साहू, आकाश राजपूत संजू निर्मलकर,मंडल अध्यक्ष गोलू साहू गुलशन सिन्हा महेश कश्यप, मनोज निर्मलकर, गौतम शर्मा, दीपक मनीष साहू, सौरभ महोबिया सागर एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
