पलाश के फूल मानो आगत का स्वागत कर रहा हो ऐसा महसूस होता है ।

मुड़ागांव (कोरासी)- ग्राम रवेली जरगांव के मध्य वृक्षों का झुरमुट इसी बीच में पलाश के फूल , इसके छाया सुकून भरा लगता है । यह पलाश के फूल मानो आगत का स्वागत कर रहा हो ऐसा महसूस होता है । इस झुरमुट के बीचों बीच से राहगीर गुजरते हैं । छाया दार झुरमुट के समीप बैठने से सबको आनंद की प्राप्ति होती है । पलाश की लालिमा सबके मन को आनंदित कर देता है । प्रकृति अपने गोद में अनेक प्रकार के हरियाली , रंग बिरंगी फूल गोद पाले हैं । प्रकृति की रंग अजब निराली है ।