मुड़ागांव (कोरासी)- अंचल के ग्राम मुड़ागांव, रानीपरतेवा, करकरा, कोरासी, करचाली, द्वारतरा,खड़मा, मड़ेली, पक्तियां, बोईरगांव,कनेसर, लोहझर, ओनवा, कुरेकेरा परसदा, पीपरछेड़ी, पीपरहट्ठा,आदि सभी ग्रामो मे रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। बुधवार को होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। गांव में बड़े ही शांतिपूर्ण मनाया गया होली का पर्व । होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो मंगलवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। गांव के बुजुर्ग के सियान जनों के आशीर्वाद एवं सहयोग से होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
